हमारे अपने लोग
हमारे अपने लोग
हम मानते हैं कि नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में मानव संसाधन हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं। हम लगातार हमारे कर्मचारियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रतिभा हासिल करने के लिए उनकी दक्षता निर्माण करने का प्रयास करते हैं। हम यह भी मानते हैं श्रेष्ठ व्यक्ति उत्कृष्ट कंपनियां निर्माण कर सकते हैं और इसी उद्देश्य लिए प्रत्येक कर्मचारी को व्यापक रूप से अभिप्रेरित और प्रोत्साहित सदस्य टीम में परिवर्तित करते हुए हम एक उत्कृष्ट संगठन का निर्माण करेंगे। हम विश्वास, पारदर्शिता और समग्र टीम वर्क के वातावरण में काम करते हैं, जो नवीन विचारों को प्रोत्साहित करता है। हम एक ऐसे कार्य स्थल के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं जहां प्रत्येक कर्मचारी की व्यावसायिक क्षमता के साथ-साथ उसके व्यक्तिगत विकास का भी संवर्धन हो सके। हम अपने कर्मचारियों को उनके विशेषज्ञता के क्षेत्र में नवीन ज्ञान और कौशल अर्जित करने में सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण और विकास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जहां एक ओर हम अपने कर्मचारियों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रायोजित करते हैं वहीं हमारी रिफाइनरी परिसर के अंदर स्थित प्रशिक्षण केन्द्र कर्मचारियों के लिए एक शिक्षण स्थल के रूप में कार्य करता है। इस केन्द्र में समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों के विविध कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते है और यहां अपने कर्मचारियों के निरंतर स्व : मूल्यांकन और विकास को सुनिश्चित किया जाता है। खेलकूद, नाटक और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी समाज निर्माण में सहायक रचनात्मक गतिविधियां और पाठ्येत्तर गतिविधियों को नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में प्रोत्साहित किया जाता है। आधुनिक संचार चैनल, इंट्रानेट पोर्टल का प्रयोग किया जाता है और कर्मचारियों के लिए संरचित प्रस्तुतीकरण दिए जाते हैं। इससे उच्चस्तर की जागरूकता निर्माण होता है और व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट उद्देश्यों में सामंजस्य सुनिश्चित करता है। इस प्रकार नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में अपनी दक्षता को विकसित करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।
नुमालीगढ़ रिफाइनरी आवासीय टाउनशिप अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए हरे भरे सुरम्य प्राकृतिक सौंदर्यों के बीच निर्माण किया गया है। टाउनशिप के भीतर मल्टीस्पेशियलिटी विवेकानंद अस्पताल तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल है जो न केवल नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड के कर्मचारियों और उनके परिवारों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करता हैं बल्कि रिफाइनरी से संबद्ध अन्य एजेंसियों और आसपास के बस्तियों के लोगों को भी बेहतरीन सेवाएं प्रदान करता हैं।