रूपरेखा

नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) की स्थापना 15 अगस्त 1985 को साइन किए गए ऐतिहासिक असम समझौते में किए गए प्रावधानों के अनुसार 22 अप्रैल 1993 को एक कंपनी के रूप में की गई थी। एनआरएल भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सीपीएसई है।

3 एमएमटीपीए क्षमता युक्त नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड को देश के तत्कालीन माननीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 9 जुलाई, 1999 को राष्ट्र के नाम समर्पित किया गया था। नुमालीगढ़ रिफाइनरी अक्टूबर, 2000 में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने के बाद से ही एक उल्लेखनीय प्रदर्शन करने में सक्षम रहा है। असम और पूर्वोत्तर भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अपनी चिंतन, प्रतिबद्धता और योगदान के साथ, इसे इस क्षेत्र के सफल व्यावसायिक उद्यम के उज्ज्वल मिसाल के रूप में माना जाता है, जिसने दुनिया भर में अपना एक छाप छोड़़ा है और इसके उत्पाद, विशेष रूप से पैराफिन वैक्स का निर्यात जारी है।

एनआरएल ने 28,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित निवेश से अपनी क्षमता को 3 एमएमटीपीए से 9 एमएमटीपीए तक तिगुना करने के लिए एक प्रमुख एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परियोजना शुरू की है, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे अधिक है। इस परियोजना में ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर एक कच्चे तेल के आयात टर्मिनल की स्थापना और नुमालीगढ़ में आयातित कच्चे तेल के परिवहन के लिए लगभग 1640 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाना भी शामिल है। एनआरएल 7,231 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 360 केटीपीए पॉलीप्रोपाइलीन परियोजना भी लागू कर रहा है।

भारत सरकार के वर्ष 2070 तक नेट शून्य प्राप्ति के लक्ष्य के साथ खुद को संरेखित करते हुए, एनआरएल ने वर्ष 2038 तक अपने नेट शून्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के अनुरूप, एनआरएल ने रिफाइनरी परिसर के भीतर 300 किग्रा/घंटा (18 मेगावाट) क्षमता का एक हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्रम सं. पूंजी संरचना  

1.

अधिकृत शेयर पूंजी

रु. 50,00,00,00,000/-

2.

प्रदत्त (पैड-अप) शेयर पूंजी (ए+)

रु. 17,58,99,03,610/-

ए. 10/06/2025 तक 10 रुपये प्रति शेयर के पूर्ण चुकता शेयरों का शेयरधारिता पैटर्न

शेयरधारक का नाम शेयर की संख्या शेयरधारिता का % अंकित मूल्य 10 रुपये प्रत्येक प्रत्येक का भुगतान मूल्य 10 रुपये (ए)

ऑयल इंडिया लिमिटेड

1,22,47,85,313

69.63

रु. 12,24,78,53,130

रु. 12,24,78,53,130

असम सरकार

45,73,37,481

26.00

रु. 4,57,33,74,810

रु. 4,57,33,74,810

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड

7,68,67,541

4.37

रु. 76,86,75,410

रु. 76,86,75,410

ऑयल के नामिती (प्रत्येक के पास 2 इक्विटी शेयर रखने वाले 6 इक्विटी शेयरधारक) - लाभार्थी ऑयल

12

-

रु. 120

रु. 120

असम सरकार का नामित व्यक्ति (1 इक्विटी शेयरधारक जिसके पास 14 इक्विटी शेयर हैं) - लाभार्थी असम सरकार

14

-

रु. 140

रु. 140

 

1,75,89,90,361

100.00

रु. 17,58,99,03,610

रु. 17,58,99,03,610

 

नेतृत्व - (देखें)

उत्पाद रेंज:  हमारी उत्पाद रेंज में एलपीजी, नेफ्था, मोटर स्पिरिट (एमएस), एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) सुपीरियर केरोसीन ऑयल (एसकेओ) हाई स्पीड डीजल (एचएसडी), रॉ पेट्रोलियम कोक (आरपीसी) कैल्साइन्ड पेट्रोलियम कोक (सीपीसी), सल्फर, वैक्स, नाइट्रोजन, मिनरल टर्पेन्टाइन ऑयल (एमटीओ), स्पेशल बॉइलिंग पॉइंट स्पिरिट (एसबीपीएस) और लिक्विड सल्फर शामिल हैं।

समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता:  एनआरएल इस तथ्य से अवगत है कि आर्थिक सुधारों की चल रही प्रक्रिया अपरिवर्तनीय है और व्यवसाय और पर्यावरण के सभी पहलुओं पर परिवर्तन की चुनौती अपरिहार्य है। तो यह तथ्य भी है कि व्यवसाय का वास्तविक उद्देश्य मानव कल्याण है। यह कहावत हमारी सभी सामाजिक प्रतिबद्धताओं की प्रेरक शक्ति बनी हुई है।

पृष्ठ अंतिम अपडेट तिथि: 07-01-2026 04:47 PM

उल्लेखनीय साइट्स

AI Chatboat