अवस्थान

कॉर्पोरेट कार्यालय

एनआरएल कॉर्पोरेट कार्यालय असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित है, जिसे ”पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार” भी कहा जाता है। गुवाहाटी और नुमालीगढ़ के बीच की दूरी लगभग 270 किमी है, जो सड़क मार्ग से 5 घंटे की ड्राइव पर है।

मेप

 

समन्वय कार्यालय, नई दिल्ली

नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड

9वीं मंजिल, टावर बी

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर

नई दिल्ली - 110029

मेप

 

रिफाइनरी स्थान

रिफाइनरी, मार्केटिंग टर्मिनल और एनआरएल टाउनशिप- कुंजाकानन नुमालीगढ़, जिला गोलाघाट असम में स्थित हैं।

मेप

  • नुमालीगढ़ रिफाइनरी और उसके टाउनशिप हवाई, रेल और सड़क मार्ग से जुड़े हुए हैं।
  • निकटतम हवाई अड्डा जोरहाट है, जो नुमालीगढ़ रिफाइनरी साइट से 70 किमी दूरी पर है।
  • गुवाहाटी से नुमालीगढ़ की सड़क दूरी राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के माध्यम से पूर्व की ओर 270 किमी है।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन नुमालीगढ़ रिफाइनरी साइट से 35 किमी दूर फार्काटिंग जंक्शन पर है।
  • तापमान सर्दियों के दौरान 7 से 24 डिग्री सेल्सियस और गर्मियों में 18 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

 

रिफाइनरी की पडोसियां

गोलाघाट

असम के पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों के सबसे पुराने उपखंडों में से एक गोलाघाट की स्थापना स्वतंत्रता पूर्व काल के दौरान वर्ष 1848 में हुआ और 23 अक्टूबर 1987 को (139 वर्ष के बाद) एक पूर्ण विकसित जिला में परिवर्तित हुआ।

गोलाघाट एक तेजी से विकास की ओर बढ़ता शहर है जो व्यावसायिक रूप से तेजी से विस्तार हो रहा है। यह धनसिरी नदी के पास स्थित है जो सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण नदी है। इसकी चार शाखाएं हैं - दोयांग, नंबोर, डोईग्रुंग और कलियानी । यह असम के नगांव, कार्बी, आंगलोंग, जोरहाट जैसे जिलों से और नागालैंड राज्य से घिरा हुआ है।

गोलाघाट जिला अपने प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, देवपहाड़ खंडहर (नुमालीगढ़), बाबा थान, शिव मंदिर, गरम पानी (गर्म पानी के झरने), अंकल रॉबिन्स चिल्ड्रन म्यूज़ियम आदि दर्शनीय स्थलों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में विदेशी और घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करता आया है।

नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) एक विशिष्ट संपत्ति है जो गोलाघाट जिले को परिभाषित करती है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

काजीरंगा को 1908 में एक “आरक्षित वन” के रूप में घोषित किया गया था। 1950 में “वन्य जीवन अभयारण्य”, 1974 में “राष्ट्रीय उद्यान” और 1985 में “विश्व धरोहर स्थल” घोषित किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 37 से सटा हुआ यह आवागमन के लिए सुगम स्थान हैं । काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान अपने एक सींग वाले राइनो (राइनोरस यूनिकॉर्निस) के लिए विश्व प्रसिद्ध है, जो इसे विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए समान रूप से एक आकर्षण का केंद्र बिंदु बनाता है।

यह समृद्ध वनस्पतियों और जीवों का पारिस्थितिक हॉटस्पॉट है। राइनो के अलावा राष्ट्रीय उद्यान में हाथियों, जंगली भैंसों, तेंदुओं और कई अन्य जानवर भी मौजूद है। यह कई दुर्लभ और लुप्तप्राय विभिन्न प्रजातियों की पक्षियों के लिए भी एक स्वर्ग है।

सर्दियों के मौसम में दुनिया के कई हिस्सों से प्रवासी पक्षी यहां आती हैं। पार्क के दलदली क्षेत्रों में कई प्रकार की फ्रेस वटार मछलियां भी पाई जाती हैं।

यह पार्क उत्तर में ब्रह्मपुत्र नदी और दक्षिण में कार्बी आंगलोंग पहाड़ियों को लेकर कुल 430 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। राष्ट्रीय राजमार्ग 37, राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र और टेबल टॉप चाय की झाड़ियों से घिरे हुए चाय बागानों से होकर गुजरता है। यहां तक कि हाइवे के पास गैंडों और जंगली हाथियों को विचरण करते हुए भी देखा जा सकता है।

पार्क आमतौर पर नवंबर से अप्रैल तक खुला रहता है। पर्यटक पार्क के चारों ओर घूमने के लिए हाथियों की सवारी कर सकते हैं, जीप सफारी ले सकते हैं या पार्क के किनारे ब्रह्मपुत्र नदी होकर क्रूज से घुम सकते हैं।

काजीरंगा हवाई, सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। निकटतम हवाई अड्डा जोरहाट में है जो 96 किमी दूरी पर स्थित है। गुवाहाटी से सड़क मार्ग से काजीरंगा 217 किमी है। निकटतम रेलवे स्टेशन फार्काटिंग में है जो लगभग 75 किमी है।

तापमान सर्दियों के दौरान 7 से 24 डिग्री सेल्सियस और गर्मियों में 18 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

माजुली

विश्व के सब से बड़े देश द्वीप माजुली के लिए असम प्रसिद्ध है। ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में स्थित, यह वैष्णव संस्कृति का केंद्र बिंदु है।

माजुली का कुल भूमि क्षेत्र ब्रह्मपुत्र नदी के खतरनाक भूमि कटाव के कारण लगातार घट रहा है।

माजुली पर पंद्रह से अधिक वैष्णव मठ या सत्र हैं। प्रमुख सत्र हैं - कमलाबारी, नतुन कमलाबारी, आउनियाती, गरमूर, सामोगुरी, दक्षिणपात और बेंगेनाती। इन क्षत्रों को असमिया कला, संगीत, नृत्य, नाटक, हस्तशिल्प, साहित्य और धर्म आदि का मुख्य केंद्र माना जाता है। आउनियाती सत्र असमीया के पुराने बर्तनों, आभूषणों और हस्तशिल्प के विशाल संग्रह के लिए प्रसिद्ध है। ऊपरी माजुली मिसिंग और देवरी जनजातियों का निवास है और रंग-बिरंगे परिधानों और त्योहारों की जीवंत विरासत का केंद्र है। माजुली अपनी बुनाई संस्कृति और मुखौटा बनाने की परंपरा के लिए जाना जाता है जो इसके निवासियों द्वारा प्रचलन होता है।

यहां कई तरह के प्रवासी पक्षी भी देखे जा सकते हैं।

सिलीगुड़ी मार्केटिंग टर्मिनल

एनआरएल का पश्चिम बंगाल राज्य के सिलीगुड़ी में एक मार्केटिंग टर्मिनल भी है जो देश के बाकी हिस्सों में उत्पाद की आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है।

 

मेप

 

बांग्लादेश में एनआरएल का संपर्क कार्यालय का पता है:

नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड

निहारिका कॉनकॉर्ड टॉवर, 7ए

रोड नंबर 4, बनानी, ढाका-1213, बांग्लादेश

मेप

पृष्ठ अंतिम अपडेट तिथि: 18-02-2026 04:59 PM

उल्लेखनीय साइट्स

AI Chatboat