दृष्टिकोण, मिशन एवं उद्देश्य
निगमित दृष्टिकोण
कार्य निष्पादन, सुरक्षा मानकों, ग्राहक सेवा और पर्यावरण प्रबंधन में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध पेट्रोलियम उत्पादों के शोधन और विपणन में गहन दक्षता सम्पन्न राष्ट्रीय और वैश्विक प्रतिष्ठा की एक जीवंत, विकासोन्मुख ऊर्जा कंपनी बनाना और क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करना है।
निगमित मिशन
- सुरक्षा, गुणवत्ता और लागत पर अंतर्राष्ट्रीय मानकों को प्राप्त करने के दृष्टिकोण से पेट्रोलियम उत्पादों के शोधन और विपणन के लिए आवश्यक मूल दक्षताओं का विकास करना।
- हितधारकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए संपदा सृजन को अधिकतम करना।
- जानकार और अनुप्रेरित कर्मचारियों का एक समूह का सृजन करना और उनके पेशेवर और व्यक्तिगत विकास को सुनिश्चित करना।
- क्षेत्र के विकास में योगदान देना।
निगमित उद्देश्य
अपने कार्य निष्पादन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड निम्नलिखित रूप से प्रयासरत है:
- कुशल रिफाइनरी प्रचालनों द्वारा अधिकतम शोधन क्षमता उपयोग और इष्टतम उत्पादन पैटर्न में सुधार लाना।
- सुगमता और समयबद्ध तरीके से उत्पादों की निकासी सुनिश्चित करना, एक सच्चा ग्राहक-समूह और आवश्यक विपणन बुनियादी ढाँचा का सृजन करना।
- उत्पाद की गुणवत्ता, सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में उच्चतम मानकों को प्राप्त करना।
- पर्याप्त आंतरिक संसाधन उत्पन्न करने के लिए कुशल और लागत प्रभावी तरीके से सुविधाओं का प्रबंधन और संचालन करना।
- ईआरपी और ई-कॉमर्स के उपयोग के माध्यम से सर्वोत्तम व्यवसाय पद्धतियों को अपनाना।
- उचित प्रशिक्षण और कैरियर योजना के माध्यम से मानव संसाधन के विकास और संवृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना।
- कम मात्रा और अधिक मूल्य वाले उत्पादों के उत्पादन और विपणन की योजना बनाना।
- इन-हाउस विशेषज्ञता के निरंतर उन्नयन और नवीनतम तकनीकों के प्रयोग द्वारा तकनीकी रूप से सबसे अग्रणी बने रहना।
- मजबूत कॉर्पोरेट पहचान और ब्रांड इक्विटी स्थापित करना।
- क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास की सुविधा प्रदान करना।