ऊर्जा नीति
ऊर्जा संरक्षण
ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड पूर्णत समर्पित तथा प्रतिबद्ध है और उत्पादकता की हानि किए बिना किसी भी प्रकार से ऊर्जा खपत कम करने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे और ऊर्जा प्रबंधन के विकास, कार्यान्वयन और ऊर्जा प्रबंधन को बनाए रखने के लिए एक आंदोलन की तरह निम्नोक्त सभी स्तरों पर सहभागिता के साथ पूरा करने के लिए वचनबद्ध रहेंगे।
- ऊर्जा संरक्षण से सम्बद्ध सभी ‘सांविधिक विनियमों तथा अधिनियमों’का अनुपालन करना तथा ऊर्जा प्रबंधन एवं ऊर्जा कौशल से संबंधित ‘अन्य अपेक्षाओं’की पूर्ति के लिए प्रतिबद्धता।
- पेट्रोलियम उत्पादों के शोधन, भंडारण और प्रेषण से संबंधित हमारी सभी गतिविधियों के अभिन्न अंग के रूप में ऊर्जा प्रबंधन पहलुओं पर विचार करना।
- ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में आंतरिक विशेषज्ञता का सतत उन्नतकरण और नवीनतम तकनीकी का अवशोषण और नवीकरणीय ऊर्जा / पुनर्प्राप्ति ऊर्जा का उपयोग को प्रोत्साहन के माध्यम से प्रौद्यगिकी में अग्रणी बने रहना।
- ऊर्जा खपट के मापदंडों की निरंतर समीक्षा करना तथा शोधन उद्योग में उत्कृष्ट मानकों के साथ बेंचमार्किंग निर्धारित करना। समय-समय पर ऊर्जा ऑडिट करना तथा कमियों को तुरंत सुधार करना।
- ऊर्जा संरक्षण के सभी पहलों तथा नई परियोजनाओं की समीक्षा करना और ऊर्जा संरक्षण में सुधार के लिए ऊर्जा कुशल उत्पादों, सेवाओं तथा डिजाइन की खरीद सुनिश्चित करके ऊर्जा कुशल प्रौद्योगिकी को अपनाना।
- ऊर्जा संरक्षण प्रयासों में प्रतिभागिता के लिए सभी कर्मचारियों की भागीदारी की भावना को बढ़ावा देना। ऊर्जा के कुशल प्रयोग के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए नियमित प्रशिक्षण देना । आसपास के क्षेत्र के लोगों के साथ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण पहलुओं पर शिक्षित करने, साझा करने और बढ़ावा देने के लिए सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना, और
- उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सूचना एवं आवश्यक संसाधनों की जानकारी की उपलब्धता सुनिश्चित करना।